सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 15 तक आवेदन

दंतेवाड़ा, 03 सितंबर 2026/हिड़मा माँझी शासकीय महाविद्यालय, कटेकल्याण, जारी विज्ञप्ति अनुसार अतिथि व्याख्याता नीति 2024 (यथा संशोधित 2026) में उल्लेखित मापदण्डों के अनुसार अतिथि व्याख्याताओं, अतिथि शिक्षण सहायकों की व्यवस्था की अनुमति प्रदान की गई है। इस संबंध में रसायन शास्त्र में सहायक प्रध्यापक की रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अध्यापन व्यवस्था हेतु योग्य एवं निर्धारित अर्हताधारी आवेदकों से अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन अपने समस्त प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन दिनांक 15 सितंबर 2026 को सायं 6:30 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा वाहक के हस्ते (कार्यालय से पावती प्राप्त करें) प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। अतिथि व्याख्याता हेतु न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के अंतर्गत अतिथि शिक्षण सहायक के लिए आवेदन के साथ मूल निवासी प्रमाण पत्र, 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, सेटध्नेट, एम. फिल ध् पी-एच.डी. अनुभव प्रमाण पत्र,
स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए परन्तु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिये स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आयु सीमा- अतिथि व्याख्याता ध् अतिथि शिक्षण सहायक अधिकतम 65 वर्ष तक। छ.ग. में अतिथि व्याख्याता भर्ती नियमों के अनुसार, यदि मेरिट सूची में एक ही श्रेणी के दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो राज्य के मूल निवासी को वरीयता दी जाएगी।

इन्हें भी पढ़े