प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु तृतीय काउंसलिंग 9 सितंबर तक

महासमुंद 03 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु तृतीय काउन्सलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाइट पर काउन्सलिंग के लिए पात्र छात्र-छात्राओं की सूची एवं निर्धारित तिथियां प्रदर्शित की गई हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए तृतीय काउन्सलिंग 3 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। काउन्सलिंग सूची में दर्शित छात्र-छात्राओं को आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर काउन्सलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसी प्रकार प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय, जिला बीजापुर में कक्षा 9वीं सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु काउंसलिंग भी 3 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। सीटें रिक्त रहने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों के लिए काउन्सलिंग 10 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी, जनता कॉलोनी, एफसीआई गोदाम के पास, रायपुर में काउन्सलिंग प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। शासकीय अवकाश दिवसों में काउन्सलिंग आयोजित नहीं किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े