भाला फेंक में भारत का दोहरा परचम, रिंकू ने जीता स्वर्ण तो अजीत सिंह ने दिलाया रजत पदक

एशियाई पैरा खेल 2026 में भारतीय खिलाडि़यों का शानदार प्रदर्शन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
पुरुष F46 स्पर्धा में रिंकू ने 65.11 मीटर और अजीत सिंह ने 65.02 मीटर भाला फेंककर बढ़ाया देश का गौरव
रायपुर, 19 अक्टूबर 2026/वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक थ्46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले रिंकू और रजत पदक हासिल करने वाले अजीत सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय खिलाडि़यों ने एक ही स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। दोनों खिलाडि़यों की इस शानदार उपलब्धि ने देशवासियों को गर्व और उत्साह से भर दिया है।
श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय पैरा एथलीटों का यह दोहरा पदक प्रदर्शन देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। रिंकू ने 65.11 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं अजीत सिंह ने 65.02 मीटर के शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाडि़यों ने अपनी असाधारण प्रतिभा, तकनीकी कौशल और दृढ़ संकल्प से भारतीय पैरा एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत का परिचय दिया है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रिंकू और अजीत सिंह की यह ऐतिहासिक सफलता उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। दोनों खिलाडि़यों ने यह साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि देश के युवा खिलाडि़यों, विशेषकर पैरा खिलाडि़यों के लिए प्रेरणादायी है।
श्री चौधरी ने कहा कि एशियाई पैरा खेलों में भारतीय खिलाडि़यों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की खेल प्रतिभाओं और सामर्थ्य को विश्व मंच पर नई पहचान दिला रहा है। रिंकू और अजीत सिंह की यह दोहरी सफलता भारतीय एथलेटिक्स की स्वर्णिम यात्रा को और मजबूती प्रदान करती है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने दोनों पदक विजेता खिलाडि़यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

इन्हें भी पढ़े