’डीईओ ने समस्त प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों ली समीक्षा बैठक’
बलौदाबाजार, 3 सितम्बर 2026/जिला शिक्षा अधिकारी के.एस.मेरावी एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा नरेन्द्र वर्मा ने विकासखण्ड बलौदाबाजार के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा, समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों का पण्डित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी विद्यालय बलौदाबाजार में शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न एजेन्डाओं पर समीक्षा बैठक लिया गया।
प्रमुख रूप से प्रशस्त एप, स्वच्छ एव हरित विद्यालय, एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पेड़ लगाने की समीक्षा, नशा मुक्त विद्यालय की जानकारी, एमबीयू वैलिडेशन जानकारी, अपार आई डी की जानकारी, बालवाड़ी की जानकारी, आईसीटी योजना की जानकारी, यूडाइस की जानकारी, विद्यार्थियों की जीपी में एन्ट्री की जानकारी, शिक्षकों की प्रोफाईल एन्ट्री, स्कूल प्रोफाईल एन्ट्री, ड्राप बाक्स मेंबच्चांे को इम्पोर्ट करना संबंधी सभी प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों से जानकारी प्राप्त की गई।
साथ ही जेम पंजीयन की जानकारी पर चर्चा, एसएनए स्पर्श पर चर्चा, आईसीटी योजना, रंगाई पोताई, निरीक्षण पर चर्चा, वीएसके, नवीन वर्जन पर चर्चा, लईका चिन्हारी एप सीडब्ल्यूएस एन बच्चों के सर्वे पर चर्चा, एफएलएन कीट का नियमित उपयोग पर चर्चा, एफएलएन को सभी स्कूलों में 100 प्रतिशत प्राप्ति के लक्ष्य परचर्चा, एफएलएन पुस्तक स्कैनिंग 100 प्रतिशत पूर्ण करना (अभ्यास पुस्तक), रचनात्मक लेखन पर चर्चा, पुस्तक स्कैनिंग 100 प्रतिशत पूर्ण करना, एफएलएन के अंतर्गत मुस्कान पुस्तकालय को सक्रिय करना, प्रतिमाह चर्चा पत्र को डाउनलोड करके पढना, एफएलएन के अंतर्गत शनिवार बैग लेशडे मनाये जाने संबंधी चर्चा की गयी।सभी संकुल प्राचार्याे एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को शालाओं का नियमित निरीक्षण कर राज्य एवं जिले द्वारा चाही गयी वांछित जानकारी समय समय पर उपलब्ध कराये जाने निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक में सहायक कार्यक्रम समन्वयक खिलावन वर्मा, प्रोग्रामर नवीन वर्मा, शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के सभी प्राचार्य एवं सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहें।
