गरियाबंद में 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 354 पदों पर होगी भर्ती
सिक्योरिटी गार्ड से लेकर फील्ड ऑफिसर और कम्प्यूटर ऑपरेटर तक विभिन्न पदों के लिए अवसर
गरियाबंद 03 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कुल 354 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें निजी प्रतिष्ठान अलर्ट एस.जी.एस. प्रा. लिमिटेड, रायपुर एवं स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्रा. लि., रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, मार्केटिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के पद शामिल हैं।
8वीं से स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों को अवसर –
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजीडीसीए एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची/प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।
ऑनलाइन पंजीयन जरूरी –
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार मेला एवं भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07706-241269 एवं मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।
