छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की समीक्षा बैठक 9 सितंबर को

नारायणपुर, 01 सितंबर 2026// छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर के अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी कैबिनेट मंत्री दर्जा एवं उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर राज्य मंत्री दर्जा का समीक्षा दौरा 9 सितंबर 2026 को नारायणपुर जिले में प्रस्तावित है। समीक्षा दौरे के दौरान दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागृह में अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विभागवार जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अनुसूचित जनजाति वर्ग के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
बैठक की तैयारी के संबंध में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी एवं रिपोर्ट/प्रतिवेदन की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी दो दिवस के भीतर कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा), नारायणपुर में उपलब्ध कराएं। सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक में आवश्यक विभागीय जानकारी एवं अद्यतन प्रतिवेदन के साथ अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े