केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजनान्तर्गत अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू
कोण्डागांव, 01 सितंबर 2026/ लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार “केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति के COMPONENT-11 के अंतर्गत कक्षा पहली से 10वीं तक के विद्यार्थियों को देय अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र की भांति अनुविभागीय अधिकारी / तहसीलदार स्तर से ऑनलाईन जारी किये जाने के अनुरोध उपरांत चिप्स द्वारा प्रमाण पत्र तैयार कर लाइव कर दिया गया है। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी / तहसीलदार कार्यालय के लोक सेवा केन्द्र पर जाति/निवास/आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाये जाने की प्रक्रिया अनुसार 10/- के स्टाम्प में शपथ पत्र के साथ संलग्न प्रमाण पत्र प्रारूप में सरपंच / पार्षद से हस्ताक्षर व पटवारी के हस्ताक्षर उपरांत आवेदन किया जा सकता है”।
जिला शिक्षा अधिकारी जिला-कोण्डागांव द्वारा सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला-कोण्डागांव को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विकासखण्ड के अधीनस्थ सर्व प्राचार्य / प्रधानपाठक प्राथमिक / माध्यमिक/हाई/हा० सेकेण्डरी / शासकीय/अशासकीय संस्था जिला कोण्डागांव छ.ग. में कक्षा पहली से 10वीं तक के अनुसूचित जाति वर्ग हेतु अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवार के अध्ध्यनरत् विद्यार्थियों की प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु व्यवसाय प्रमाण पत्र बनाया जाना सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा सके।
