विद्युत विभाग ने बदला क्षतिग्रस्त पोल, वार्ड-11 में आपूर्ति व्यवस्था हुई सुचारु

जशपुरनगर 05 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पत्थलगांव संभाग ने स्पष्ट किया है कि ष्वार्ड 11 में वर्षों पुराना पोल तारों के सहारे खड़ा, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहींष् शीर्षक समाचार के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित विद्युत पोल को बदल दिया गया है। कार्यपालन यंत्री (संचालन-संधारण), छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पत्थलगांव द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कनिष्ठ यंत्री अमृत बेक द्वारा स्थल का निरीक्षण कराया गया। जांच में पाया गया कि वार्ड क्रमांक 11 में स्थापित पुराने एवं क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को हटाकर उसके स्थान पर नया पोल स्थापित कर दिया गया है। साथ ही विद्युत लाइन का आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य एवं सुरक्षित बना दिया गया है। वर्तमान में उक्त क्षेत्र में नया विद्युत पोल स्थापित कर विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने नागरिकों से अपील की है कि विद्युत व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी विभाग को तत्काल उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध कार्रवाई कर सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.