’स्कूल केंइता अभियानरू उम्मीद की ओर बढ़ते कदम’
नारायणपुर 5 अगस्त 2026//जिले के ओरछा विकासखंड अंतर्गत अबूझमाड़ के दूरस्थ घमंडी गाँव के 3 शाला त्यागी एवं 2 अप्रवेशी बच्चे आज शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुके हैं। यह केवल नामांकन नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है।
शिक्षा दूत और संकुल समन्वयक कारु नरेटी के सतत प्रयासों से ये 5 बच्चे पढ़ाई के लिए प्रेरित होकर नारायणपुर पहुँचे, जहाँ उनका प्राथमिक शाला आश्रम, करुषनार में सफलतापूर्वक नामांकन कराया गया। यह प्रेरणादायक पहल जिला कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में संचालित ष्स्कूल केंइता अभियानष् के अंतर्गत संभव हुई। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का यह प्रयास वास्तव में अनुकरणीय है।
हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचाना केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इन 5 बच्चों का विद्यालय से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि यदि प्रशासन, शिक्षा विभाग और समुदाय मिलकर प्रयास करें, तो कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
