बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

विधायक निवास में आयोजित हुआ कार्यक्रम, विधायक द्वारिकाधीश यादव ने स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में योगदान को किया याद
महासमुंद। विधायक निवास में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बागबाहरा ग्रामीण, बागबाहरा शहर एवं कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने ठाकुर छेदीलाल के जीवन, संघर्ष और सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
विधायक यादव ने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल का जीवन संघर्ष, जनसेवा और सार्वजनिक दायित्व के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्वों के योगदान को याद करना आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे महापुरुषों के विचार और कार्य समाज को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि ठाकुर छेदीलाल ने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए क्षेत्र के लोगों के हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। उनके योगदान और आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लखबीर सिंह छाबड़ा, देवेश साहू, संतोष पटेल, दिनेश मोंगरे, गोपीराम, पोखन, अंजोर सिंह, पोखराज साहू, दुर्गा सागर सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े