जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रतियोगिता में पांच विकासखंडों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं टी-शर्ट से किया गया सम्मानित
महासमुंद। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 5वीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता-2026 का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, महासमुंद में किया गया। प्रतियोगिता में महासमुंद, सरायपाली, बागबाहरा, बसना एवं पिथौरा विकासखंड के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव गणेश कोसरे ने बताया कि प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन (सिंगल एवं पेयर) तथा रिदमिक योगासन पेयर स्पर्धाएं 10 से 14, 14 से 18, 18 से 28, 28 से 35, 35 से 45 तथा 45 से 55 वर्ष आयु वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए आयोजित की गईं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य हेमंत डड़सेना ने की, जबकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तोरण यादव, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी एवं सचिव गणेश कोसरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन समारोह में जिला योगासन संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, प्राचार्य संध्या चंद्राकर, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, हेमंत डड़सेना, इमरान अली एवं हिरेंद्र देवांगन ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया।
लक्ष्मण पटेल ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खिलाड़ियों एवं खेल संघों को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है और भविष्य में भी यह जारी रहेगा।
प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन के विभिन्न वर्गों में आदित्य पटेल, भरत साहू, वरुण निषाद, बसंत कुमार, संदीप पटले, युक्ति साहू, भामिनी साहू, रेणुका दीप, गुंजन, प्रिया अग्रवाल एवं पूनम पटले विजेता रहे। आर्टिस्टिक सिंगल में लाकेश्वर, भरत साहू, देवेंद्र कुमार दीवान, लक्ष्मी दीवान, भामिनी साहू एवं विधि सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिदमिक एवं आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धाओं में जागृति-कोमल दीवान, यशोदा साहू-गायत्री साहू, प्रदीप जोशी-प्रकाश टंडन तथा कुंदन साहू-हेमांशु साहू की जोड़ियां विजेता रहीं।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में सत्यनारायण दुर्गा, ममता प्रधान, प्रभा साहू, रेखराज चंद्राकर, वेदराम रात्रे, हिरेन्द्र साहू सहित निर्णायकों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन हिरेंद्र साहू ने किया तथा अंत में सचिव गणेश कोसरे ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।