जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने किया पौधरोपण
रोपे गए पौधे का सुरक्षा एवं समुचित देखभाल का लिया संकल्प
बालोद, 30 जुलाई 2026/जिला प्रशासन द्वारा आज आयेाजित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय बालोद स्थित पर्यावरण पार्क में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर सहित सोशल मीडिया समन्वयक तनवीर खान, मनीष यादव, कृष्णशरण साहू, राजेन्द्र कुमार, घनश्याम चन्द्राकर, हुलेश रजक, सुरेन्द्र साहू सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने माँ के नाम पर एक-एक पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण कर रोपे गए पौधे का समुचित देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प भी लिया।
