घोड़ारी में राज्य शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्षा व अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष का भव्य स्वागत

प्रथम प्रवास पर मरार पटेल समाज, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन, बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद
महासमुंद। ग्राम घोड़ारी में छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल तथा छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामलाल चौहान के प्रथम आगमन पर मरार पटेल समाज, जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनके प्रथम प्रवास को ऐतिहासिक बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र के विकास और समाज के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
स्वागत समारोह में बेलसोंडा सोसाइटी के प्राधिकृत अधिकारी योगेश पटेल (पप्पू), जनपद सदस्य विजयलक्ष्मी जांगड़े, तुमगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू शर्मा, बिहारी पटेल, हरिराम पटेल, एस. कुमार पटेल, पुराणिक पटेल, प्रेम पटेल, सालिक पटेल, संतराम पटेल, मनोहर पटेल, अनूप पटेल, विष्णु चंद्राकर, राजऊ जांगड़े सहित मरार पटेल समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े