पुलिस ने 25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा

महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम गिरना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरना के नाला के पास दबिश देकर हेमसागर बरिहा (37 वर्ष) के कब्जे से 25 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया।