सिंघोड़ा पुलिस ने नशीली दवा की खेप पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्ता
स्कूटी की डिक्की से कोरेक्स सिरप व प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
महासमुंद। सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध रूप से नशीली दवाओं का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कोरेक्स कफ सिरप और प्रतिबंधित टैबलेट जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर रेहटीखोल चौक में स्कूटी क्रमांक सीजी 07 सीपी 9850 को रोककर जांच की गई। स्कूटी में सवार युवकों ने पूछताछ में अपना नाम शिवम दास उर्फ सोनू (32 वर्ष), निवासी राजीव गांधी चौक, मांझवापारा बिलासपुर तथा संतोष सिंह (38 वर्ष), निवासी पंडरीडीह बताया।
तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 10 नग विन कोरेक्स कफ सिरप तथा 5 पत्ते एसपी एएसएमओ प्रोक्सीवॉन प्लस टैबलेट बरामद किए गए। जब्त दवाओं की कुल कीमत करीब 2,492 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
