दुकानदार ने ग्राहक से की मारपीट

सांकरा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र के सलडीह में चिकन खरीदने पहुंचे ग्राहक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सूरत बुड़ेक (47 वर्ष), निवासी सलडीह 14 जुलाई की शाम करीब 5 बजे सांकरा बाजार स्थित उपेंद्र साव की मुर्गा दुकान पर चिकन खरीदने गया था। इसी दौरान अच्छे चिकन देने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान दुकानदार ने गाली-गलौज करते हुए ग्राहक से मारपीट की। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) एवं 296 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।