बाइक सवार दो युवकों से 4.220 किलो गांजा जब्त
पलसापाली बैरियर पर वाहन जांच के दौरान पुलिस की कार्रवाई
महासमुंद। बसना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.220 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार पलसापाली बैरियर में नियमित वाहन जांच के दौरान हीरो एचएफ डिलक्स बाइक क्रमांक ओडी 03 जेड 5791 को रोका गया। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने अपने बैग में गांजा होना स्वीकार किया।
आरोपियों ने अपना नाम भेला सागर भोई (50 वर्ष) एवं अक्षय दास (36 वर्ष) निवासी डूमेरपदर, जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया। तलाशी में पुलिस ने 4.220 किलोग्राम गांजा, बाइक तथा मोबाइल फोन जब्त किए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ख) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
