अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, दो थाना क्षेत्रों में कार्रवाई

महुआ और अंग्रेजी शराब जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
महासमुंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरा और पटेवा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए शराब जब्त की है। पिथौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से करीब 25 लीटर महुआ शराब तथा बिक्री के लिए रखी गई शराब जब्त की।
वहीं पटेवा थाना क्षेत्र में एक आरोपी के पास से 15 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े