देवर ने महिला को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बिटांगीपाली में एक महिला के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम बिटांगीपाली निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 जून की रात करीब 8 बजे उसका देवर प्रमोद नाग शराब के नशे में घर पहुंचा और उससे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर बसना पुलिस ने आरोपी प्रमोद नाग के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।