दवा खरीदने पहुंचे युवक ने मेडिकल स्टोर कर्मचारी से की मारपीट
महासमुंद। शहर के एसबीआई के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर में कार्यरत कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक-10 इमलीभांठा निवासी अखिलेश गार्डिया लक्ष्मी मेडिकल हॉल में कर्मचारी है। एक जुलाई की रात करीब 10:30 बजे दवा खरीदने आए दीपांश चंद्राकर ने दुकान के भीतर घुसकर उसके साथ मारपीट की तथा गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी।
प्रार्थी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 333 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
