हेयर कट पर हंसी उड़ाने से नाराज युवक ने टंगिया के बेंट से किया हमला

महासमुंद। पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम फूलवारी में हेयर कट को लेकर मजाक उड़ाने से नाराज युवक ने टंगिया के बेंट से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पंकज लोधी ने शिकायत में बताया कि 26 जून की सुबह मनरेगा के तहत काठा तालाब गहरीकरण कार्य के दौरान मजदूर उपस्थिति के लिए फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान रमेश यादव के हेयर कट को देखकर वह हंस पड़ा। इस बात से नाराज रमेश यादव ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और टंगिया के बेंट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई। शिकायत पर पटेवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।