सरायपाली में तीन अलग-अलग कार्रवाई, 160.500 लीटर शराब बरामद

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने ग्राम केन्दुमुड़ी पुलिया के पास घेराबंदी कर नूनपानी निवासी नितेश भारती (23) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 130 लीटर महुआ शराब (कीमत 26 हजार रुपये) बरामद की गई।
दूसरी कार्रवाई में जोगी तालाब, पतेरापाली से भरत भरद्वाज (32) के कब्जे से बिक्री के लिए रखी 26 लीटर महुआ शराब (कीमत 5,200 रुपये) जब्त की गई।
वहीं बाजारपारा, सरायपाली में भूमिसूता पात्रो (40) के घर से 4.500 लीटर अंग्रेजी शराब (कीमत 3 हजार रुपये) और बिक्री की 200 रुपये नकदी बरामद कर गिरफ्तार किया गया।