पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र ने की मारपीट, मामला दर्ज
महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र में पुरानी बात को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार लिमगांव निवासी मनोहर कोड़ाकू ने शिकायत में बताया कि 25 जून की शाम खेत में चैन कुमार कोड़ाकू ने पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज की। बाद में शाम करीब छह बजे रतिलाल कोड़ाकू के घर के पास चैन कुमार ने फिर विवाद कर मारपीट की। इसी दौरान उसके पिता रामलाल कोड़ाकू भी पहुंचे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
