लोहे की पाइप से महिलाओं पर हमला, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
महासमुंद। कोतवाली थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार रूपा ध्रुव ने शिकायत में बताया कि 26 जून की रात करीब 8.30 बजे घर के बाहर गाली-गलौज की आवाज सुनकर वह अपनी जेठानी रेखा ध्रुव के साथ बाहर निकली। वहां मोहल्ले का मोनू साहू उसके देवर लक्ष्मीनारायण ध्रुव से विवाद कर रहा था। समझाइश देने पर मोनू ने रेखा ध्रुव को थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद वह लोहे की पाइप लेकर लौटा और घर के गेट पर हमला करने लगा। विरोध करने पर उसने रूपा ध्रुव, रेखा ध्रुव, गैंदी ध्रुव तथा लक्ष्मीनारायण के साथ पाइप से मारपीट कर दी। घटना में रूपा और रेखा को चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।
