जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन
गरियाबंद । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने जिला स्तर पर स्वीप कार्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण हेतु वर्ष 2024 जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया है। जिसके अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव कमेटी के समन्वयक होंगे। अध्यक्ष एवं समन्वयक के अलावा कमेटी में 20 सदस्य भी बनाये गये है। कमेटी में क्रमशः उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश गोलछा, प्राचार्य शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद डॉ. आर.के. तलवरे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद, डी.एम.सी श्री खेलसिंह नायक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.सी. उरांव, उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री डी.पी ठाकुर, सहायक संचालक जनसम्पर्क विभाग श्री हेमनाथ सिदार, जिला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना श्री टी.एस सोनवानी, जिला परियोजना अधिकारी साक्षर भारत श्री लालाराम देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गरियाबंद श्री आशीष तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजिम श्री अशोक कुमार सलामे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी फिंगेश्वर श्री प्रदीप मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी छुरा श्री लालसिंह मरकाम, प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल कुरूभांठा श्री बंटी राय, व्याख्याता शा.उ.मा.शा छुरा श्री विनोद कुमार देवांगन, सहायक प्रोग्रामर श्री गिरीश चन्द्राकर, अधीक्षक सियान सेवा सदन भिलाई कोमल राम साहू तथा आशीर्वाद सेवा समिति गरियाबंद के श्री हरीश ठक्कर, जयलक्ष्मी स्व-सहायता समूह (डिस्ट्रीक्ट आईकॉन) श्रीमती हुलसी ध्रुव और जिला आइकॉन (निःशक्तजन) सुश्री कुमेश्वरी कोमर्रा सदस्य के रूप में शामिल किये गये है।