प्राकृतिक आपदा से 03 मृतकों के परिजनों के लिए 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

गरियाबंद, 08 जून 2026/ कलेक्टर बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 03 प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर के 25 वर्षीय हरीश कुमार माण्डले का 23 अक्टूबर 2025 को कुंआ में गिरकर डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन तेजकुमार माण्डले को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार तहसील मैनपुर के ग्राम जिड़ार निवासी 60 वर्षीय परमेश्वर नागेश का 04 सितम्बर 2025 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके परिजन कौशिल्या नागेश तथा ग्राम भाठापानी निवासी 21 वर्षीय संजय कुमार का 19 अक्टूबर 2024 को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन राजमन मरकाम को 04 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।