सुशासन तिहार के तहत मैनपुर ब्लॉक के गौरघाट में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
शिविर में 14 गॉवों के नागरिकों ने सौंपे 400 से अधिक आवेदन इनमें से अधिकांश आवेदनों का किया गया निराकरण
गरियाबंद, 04 जून 2026/ राज्य शासन की जनकल्याणकारी सोच तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 प्रदेशभर में लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज मैनपुर विकासखंड के गौरघाट में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें, समस्याएं तथा मांग संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी बात मजबूती से रखी। शिविर में शामिल 14 गांवों के नागरिकों द्वारा कुल 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों द्वारा परीक्षण पश्चात् आवश्यक कार्यवाही करते हुए अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया। सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
कलेक्टर बी.एस. उइके ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शासन का मुख्य उद्देश्य के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रो में शिविरों के माध्यम से आम जनता तक पहुंच सुनिश्चित कर उनके समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के लिए जो पुल-पुलिया स्वीकृत हो चुकी है। इनमें से कुछ बन रही है और कुछ टेंडर प्रक्रिया पर है। इस क्षेत्र में 12 नए उपस्वास्थ्य कंेद्र के लिए करोड़ो रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे आमजनों को दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में उप स्वास्थ्य बनने से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होगी। कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के नाम चस्पा करें। साथ ही खाद की आपूर्ति रकबे के आधार पर सहकारी समितियों से किसान प्राप्त कर सकते है। किसानों को अंधाधुंध उपयोग की जगह नैनो यूरिया, नैनो डीएपी जैसे वैकल्पिक उत्पादों का उपयोग कर कृषि कार्याें को उपयोग करने का आग्रह किया। किसानों को एग्रिस्टेक पंजीयन अनिवार्य है। उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द पंजीयन पूर्ण करने को कहा। बचे हुए राशन कार्ड एवं महतारी वंदन के हितग्राहियों से ई-केवाईसी करवाने की अपील की।
शिविर के दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही कर दिया जाता है। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन स्तर पर योजनाएं चल रही हैं, जिनके क्रियान्वयन में थोड़ी तकनीकी देरी अवश्य होती है, लेकिन अधिकारी-कर्मचारी आवेदनों के निष्पादन में पूरी तत्परता से लगे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि किसानों की चिंताओं का समाधान प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर की अगुवाई में आज जिला प्रशासन का पूरा अमला एकत्रित हुआ है। ताकि नल-जल, बिजली और आवास जैसी मूलभूत समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके। मैनपुर क्षेत्र वनांचल होने के कारण यहां के लोगों द्वारा दिए गए आवेदनों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए।
इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 01 गर्भवती महिला की गोदभराई का रस्म अदा कर उपहार प्रदान किया गया। राजस्व विभाग की ओर से स्वामित्व योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों को भू-अभिलेख अधिकार प्रदान किया गया। 08 वर्षीय दामिनी धु्रव के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान जनपद पंचातय अध्यक्ष श्रीमती मोहीना नेताम, उपाध्यक्ष श्रीमती नंदकुमारी राजपूत, जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल, सुखचंद धु्रव, श्रीमती जामून देवी, प्रताप सिंह मरकाम सहित 14 गॉवों के सरपंचगण उपस्थित थे।
