फरार आरोपियों की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम
बिलासपुर, 3 जून 2026/वरिष्ठ पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के थाना रतनपुर में दर्ज अपराध के आरोपी शिवचरण केंवट, पिता जग्गू केंवट उम्र 24 वर्ष एवं शिवा उर्फ पप्पू केंवट उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी ग्राम हिर्री, थाना मस्तूरी के संबंध में सूचना देने वाले को 5 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर 9479193003, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 9479193099, थाना प्रभारी रतनपुर मो.नं. 9479193032 को सूचना दे सकते है।
