शासकीय आईटीआई कोनी में प्रवेश हेतु आवेदन 15 तक
बिलासपुर, 3 जून 2026/आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए एकवर्षीय एवं द्विवर्षीय व्यवसायों जैसे-कोपा, विद्युतकार, फिटर, शीट मेटल वर्कर, स्टेनो हिन्दी, स्टेनो अंग्रेजी, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रिक व्हीकल सहित कुल 32 व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2026 तक विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर कर सकते है। अन्य किसी भी जानकारी के लिए संस्था में संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है।
