डीएलएड 26 की परीक्षा 04 जून को, अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी

जांजगीर-चांपा 2 जून 2026। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 04 जून को डीएलएड (D.EI.ED.26) का आयोजन किया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी व्यापम परीक्षा ने बताया कि परीक्षा मे जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों में कुल 5569 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी
परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेवें ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। यह परीक्षा 10 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार 9.30 बजे बंद कर दिया जायेगा, इसके बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार बंद होने के समय का व्यापक प्रचार प्रसार करें। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जमुनी, मैरून, बैगनीरंग व गहरे चाकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्श, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में केवल काले या नील बाल पॉइंट पेन लेकर ही आने कहा गया है।

इन्हें भी पढ़े