राजस्व क्षेत्र में सूखे साल वृक्ष की अवैध कटाई, दो आरोपियों पर कार्रवाई
जशपुरनगर 24 मई 2026 / प्रकाशित खबर ‘‘अवैध रूप से काटे गये वृक्ष‘‘ पर वन विभाग ने जांच कर कार्रवाई की है। वनमण्डलाधिकारी जशपुर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि वन परिक्षेत्राधिकारी जशपुर की जांच में ग्राम लुईकोना में राजस्व क्षेत्र में खड़े सूखे साल वृक्ष की अवैध कटाई पाई गई। कटे गए साल प्रजाति के वृक्ष की गोलाई 2.48 मीटर थी।
जांच में नेपाल राम भगत एवं रामदयाल राम लुईकोना द्वारा बिना अनुमति के वृक्ष काटना पाया गया। विभाग ने दोनों आरोपियों का अपराधी बयान, जप्तीनामा तथा पंचनामा तैयार कर लिया है।
