जनजातीय गरिमा उत्सव एवं जन भागीदारी अभियान 25 मई तक

विभिन्न ग्राम पंचायतों में धरती आबा जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 18 मई 2026/भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग नवा रायपुर के निर्देशानुसार जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले में चयनित 135 ग्राम पंचायतों एवं 169 ग्रामों में चलाया जा रहा है। आदिम जाति विकास विभाग द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना और जमीनी स्तर पर जन भागीदारी बढ़ाना है। अभियान के तहत आज जिले के चयनित ग्राम पंचायतों में धरती आबा जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित किया गया।
अभियान के तहत जमीनी संपर्क, सेवा संतृप्ति, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई कार्यक्रम द्वारा प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर समाधान किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के साथ अन्य जनजातीय हितग्राहियों तक फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ग्राम और क्लस्टर स्तर पर विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए चयनित ग्रामों में कलस्टरवार शिविरों के माध्यम से सेवाओं का सेचुरेशन पूर्ण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं ग्राम संस्थाओं से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है।

इन्हें भी पढ़े