बैतारी चौक के पास 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैतारी चौक के पास एक व्यक्ति के कब्जे से महुआ शराब बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भोथलडीह निवासी गजपति गार्डिया (70 वर्ष) के पास से करीब 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बैतारी चौक क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से घूम रहा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
इस मामले में सरायपाली पुलिस ने आरोपी गजपति गार्डिया के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
