समझाने गया व्यक्ति को पीटा

महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को साल्हेभांठा निवासी शंभू ध्रुव ने बताया कि 06 अप्रैल को वह सामान खरीदने मनोहर दुकान जा रहा था। दोपहर 2 बजे स्कूल के पास मिथलेश एवं शुभम ध्रुव अपने चाचा सुरेश ध्रुव के साथ बहस कर रहे थे, जिन्हें उसने समझाया। इस पर आरोपियों ने उसके साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट की।