अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, बुजुर्ग की मौत
महासमुंद। खरोरा के सांई मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि खरोरा निवासी मृतक रामानंद विश्वकर्मा (63 ) के मर्ग जांच की गई। रामानंद साराडीह मोड़ से बाइक क्रमांक सीजी 06 ए 8534 से अपने घर ग्राम खरोरा आ रहा था । सांई मंदिर के पास अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए रामानंद विश्वकर्मा की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट पर आरोपी अज्ञात वाहन के चालक के विरूद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
