सड़क हादसे में युवक की मौत

महासमुंद। नेशनल हाईवे -53 में बैंगनडीह मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बसना पुलिस ने बताया कि 7 अप्रैल को केसरपुर थाना बसना निवासी हितेश कुंवर (25) ने अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 केसी 6664 से टोल नाका छुईपाली ड्यूटी पर जा रहा था, इसी दौरान एनएच -53 बैगनडीह मोड़ के पास सामने से आ रही बिना नंबर बजाज डिस्कवर 125 बाइक के चालक ने हितेश की बाइक को टक्कर मार दिया,जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में धारा 106 (1) बीएनएस,184 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।