बाइक सवार से 35 पौवा देशी शराब बरामद
महासमुंद। सांकरा पुलिस ने बाइक में सवार दो लोगों से देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरु घासीदास चौक सांकरा एनएच- 53 के पास एक बाइक को रोका गया। जिसमें दो लोग सवार थे। जिन्होंने अपना नाम देवलगढ़ थाना बसना निवासी सुजल प्रधान (35) और छबीलाल बंजारा (24) बताए। आरोपियों के कब्जे से शेरा देशी प्लेन शराब 35 पौवा व बाइक को बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
