समय-सीमा में संगठन सृजन अभियान सफल, वार्ड व बूथ स्तर पर मजबूत हुआ कांग्रेस संगठन
बागबाहरा शहर कांग्रेस ने 15 वार्ड व 18 बूथ समितियों का किया गठन, जिला अध्यक्ष को सौंपी सूची
महासमुंद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा (शहर) द्वारा चलाए गए संगठन सृजन अभियान के तहत वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य निर्धारित समय-सीमा में सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
अभियान के अंतर्गत कुल 15 वार्ड समितियों और 18 बूथ समितियों का गठन किया गया। प्रत्येक समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया प्रभारी सहित कार्यकारिणी सदस्यों के पदों का समुचित निर्धारण किया गया है। साथ ही प्रत्येक बूथ समिति में एक बीएलओ को भी शामिल किया गया है, जिससे संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को भी उनके-अपने वार्ड एवं बूथों में सक्रिय सदस्य के रूप में जोड़ा गया है।
शहर अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गठित समितियों की सूची जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव को विधिवत सौंप दी गई।
इस दौरान जिला महामंत्री गणेश शर्मा, विजय बंजारे, गिरीश पटले, लोकेश दीवान, अजय ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, दुर्गेश यादव सहित सभी पार्षदगण और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने बताया कि समिति गठन में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती खिलेश्वरी बघेल, उपाध्यक्ष देवेश साहू तथा पार्षदगण शैलेष साहू, मेनका साहू, मंता यादव, मिथुन अमीर, रमेश ठाकुर, शिव जगत, पोखराज साहू, पंकज हरपाल, ताम्रध्वज (छोटू) बघेल, नवनीत सलूजा, राजेश सोनी, मयंक शर्मा, लोकेश ऊईके, भक्तराम मांझी, आदित्य चंद्राकर एवं आशाराम बांधे का विशेष सहयोग रहा।
जिला अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समय-सीमा में अभियान पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और इसी आधार पर आगामी चुनावों में सफलता सुनिश्चित होगी।
