डंडे व रॉड से पीटा

महासमुंद। सरायपाली में एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है। उड़ियापारा वार्ड-12 निवासी रविंद्र किशोर कानूनगो ने पुत्र कमलेश कानूनगो के साथ गाली-गलौज कर डंडा व रॉड से मारपीट की शिकायत पर आरोपी दीपक सिंह, आर्यन पटनायक, बबलू यादव व उनके अन्य साथी के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।