पुरानी रंजिश पर मारपीट, काउंटर केस दर्ज

महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने मारपीट के मामले में काउंटर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मंदिर चौक वार्ड 10 निवासी दीपक डड़सेना और वार्ड एक अमरैयापारा निवासी विजय कुमार यादव उर्फ डागा के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। दोनों ने ही एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। जिस पर धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।