खेत से सोलर पंप चोरी
महासमुंद। तेंदूकोना पुलिस ने खेत में लगे सोलर पंप चोरी के मामले में अज्ञात के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया है। पुलिस को बुंदेली निवासी कार्तिकराम प्रभाकर ने बताया कि 02 अप्रैल की रात पिथौरा मार्ग स्थित खेत से सोलर पंप अज्ञात ने पार कर दी। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
