महिला के साथ मारपीट
महासमुंद। कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दुलारी ने रिपोर्ट लिखाई है कि 03 अप्रैल की रात्रि करीब 10.23 बजे घर के दरवाजा को किसी ने जोर से मारा, जब उसने बाहर जाकर देखा तो उसका पड़ोसी खड़ा था। दरवाजा को मारने संबंधी पूछताछ करने पर वह विवाद करने लगा। इसी बीच उसके घर के ऊपर कमरे में रहने वाला सनी साहू आया और गाली-गलौज करने लगा और किसी चीज से सिर में मारा। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी सनी साहू के विरूद्ध धारा 115(2), 296 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
