देशी प्लेन शराब बरामद
महासमुंद। बागबाहरा पुलिस ने गुरुद्वारा पारा स्थित एक मकान के सामने से देशी प्लेन शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वार्ड 8 गुरुद्वारा पारा निवासी गगन सलूजा से 25 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की। मामले में आरोपी के विरूद्ध 34(1) क आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
