चाकू लहरा रहा युवक गिरफ्तार
महासमुंद। बसना पुलिस ने गढ़पटनी रोड सिटी मैदान के पास चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहे एक व्यक्ति पर कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड-02 भगत सिंह वार्ड बसना निवासी नरेश ओगरे (36) धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
