वृंदावन स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
पालक-शिक्षक बैठक में छात्रों की उपलब्धियों की सराहना
महासमुंद। वृंदावन विद्यालय इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में 04 अप्रैल को सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की गई।
संस्था प्रमुख एम.आर. विश्वनाथन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। वहीं संचालिका सुजाता विश्वनाथन ने कक्षावार परिणामों की घोषणा करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र 7 अप्रैल से प्रारंभ होगा।
घोषित परिणामों के अनुसार नर्सरी से अभिग्या, अथर्व, दर्श, हिमांशी, काव्यांश, ख्याति, मिवान, नव्या, नितिशा और शुभांगी प्रथम स्थान पर रहे। एलकेजी से छविका, केयांश, प्रज्ञा, प्रियांशु, थार्विक और वीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूकेजी में आदिति, अनुराग, आशीष, दक्षेश, धारा, गोविनेश, मयंक, रियांश, समर, समृद्धि, सात्विक, शौर्य, वाणी और यशस्वी प्रथम रहे।
कक्षा पहली में अश्मीरा एवं भियांश प्रथम तथा आव्या, कुमकुम, नित्या, ऋषभ और विहान द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा तीसरी में साक्षी प्रथम एवं चिनम, लक्षिका द्वितीय रहे। कक्षा चौथी में लोकेश यादव प्रथम और अनिकेत जलक्षत्री द्वितीय स्थान पर रहे।
इसी तरह कक्षा छठवीं में अंजलि चंद्राकर प्रथम एवं काव्या धीवर द्वितीय, कक्षा सातवीं में अनुश्री अग्रवाल प्रथम एवं नारायण स्वाइन द्वितीय तथा कक्षा नवमी में प्रियंका और पूर्वांश प्रथम एवं मान्यता द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य इंदु मिश्रा ने सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। पालक-शिक्षक बैठक में डॉ. डी.के. साहू और लवकेश गुप्ता सहित अभिभावकों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवीण साहू ने किया।
