उधारी रकम वापस मांगने पर पीटा
महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने मारपीट के मामले में अपराध कायम किया है। ग्राम लोंदामुड़ा के जीवनलाल देवांगन ने पुलिस को बताया कि ग्राम बिंद्रावन निवासी राजाराम यादव ने उससे अपने घरेलू काम से लगभग 1.55 लाख रुपए उधार लिया था, जिसके एवज में भैंसासूर खार के आधा एकड़ खेत को ले लेना कहा था। लेकिन उसने न खेत दिया है और न रूपये लौटा रहा है। रूपये मांगने पर टालमटोल करता है। 2 अप्रैल की शाम करीब 6 – 7 बजे के मध्य वह अपने खेत की ओर गया था कि उसी समय राजाराम यादव भी अपने खेत की ओर बेनीराम के घर के पास आया था। जब उसने उधार की रकम वापस मांगी तब राजाराम यादव क्यों पैसा दूंगा कहकर गाली- गलौज करने लगा, मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
