पुरानी दुश्मनी के चलते युवक को पीटा
महासमुंद। कोतवाली पुलिस ने पुरानी रंजिश पर मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस को टिकेश्वर दास मानिकपुरी ने बताया कि गांव में मेला लगा था रात करीब 9 बजे सागर निर्मलकर, करण यादव के साथ घूम रहा था। जहां गांव के पकलू उर्फ उगेश यादव, खेमराज साहू और लुकू यादव भी वहां घूम रहे थे। पूर्व में नया साल 2026 के दिन पकलू से गाड़ी में पेट्रोल भराने की बात को लेकर विवाद हुआ था, उसी रंजिश को लेकर पकलू उर्फ उगेश यादव ने अपने साथी खेमराज साहू और लुकू यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की । रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
