समय-सीमा में संगठन सृजन अभियान सफल, 60 पंचायत व 104 बूथ समितियों का गठन

बागबाहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा (ग्रामीण) द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। अभियान के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्ष देवनाथ साहू के नेतृत्व में कुल 60 पंचायत समितियों और 104 बूथ समितियों का सफलतापूर्वक गठन किया गया, जिसकी रिपोर्ट जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव को सौंप दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। संगठन के विस्तार और मजबूती के इस अभियान में जमीनी स्तर पर व्यापक समन्वय देखने को मिला।
अभियान में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष मुकुंद सिन्हा, चंदूलाल साहू, राजेश सिन्हा, हरी यादव एवं हेमसिंह नायक सहित अन्य पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। वहीं सेक्टर प्रभारियों में राहुल, कुलदीप, सहजान पाशा, जीवन नायक, ओमप्रकाश साहू, पुरुषोत्तम साहू, राहुल वनछोर, जयंती चंद्राकर, शांत साहू, नीलकंठ यादव, ओमप्रकाश निषाद, संतोष जांगड़े, नंदकुमार निषाद, सेवाराम साहू और रज्जू यादव सहित सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन के बल पर आगामी चुनावों में पार्टी को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।