भाजपा शहर मंडल की बैठक सम्पन्न, स्थापना दिवस सहित आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर बनी रणनीति

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल महासमुंद द्वारा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक मंडल प्रभारी एवं प्रदेश सह संयोजक (सहकारिता प्रकोष्ठ) मोनिका साहू तथा सह प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन पटेल भी उपस्थित रहे।
मंडल प्रभारी मोनिका साहू ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए टीम गठन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर इसे उत्साहपूर्वक मनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
सह प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने 6 अप्रैल के महत्व को रेखांकित करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को भाजपा कार्यालयों में सजावट अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विद्युत सजावट, पुष्पमाला, दीपमालिका एवं रंगोली शामिल होंगी। 6 अप्रैल को ध्वजारोहण, मिठाई वितरण, आतिशबाजी और घर-घर दीप प्रज्वलन के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से इसे व्यापक रूप से साझा करेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि 7 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा, जबकि 8 से 12 अप्रैल तक “गांव-बस्ती चलो अभियान” चलाया जाएगा, जिसके लिए प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
बैठक का संचालन महामंत्री अग्रज शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री मीना वर्मा ने किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री शुभ्रा शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा सहित राकेश श्रीवास्तव, हनीश बग्गा, चंद्रशेखर बेलदार, पांडुरंग मदनकार, हाफिज कुरैशी, पीयूष साहू, सोनाघर सोनवानी, मुना साहू, राजेंद्र चंद्राकर, धनेश्वरी सोनवानी, माधुरी यदु, मधु यादव, कल्पना सूर्यवंशी, लक्ष्मी साहू, दुर्गा सारवा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।