दर्शन करने गए युवक को बाइक ने मारी ठोकर
महासमुंद। चंडी मंदिर दर्शन करने गया एक युवक बाइक की टक्कर से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि 25 मार्च को लक्की पुरैना अपने दोस्त भूषण डहरिया के साथ चंडी मंदिर दर्शन करने गया था। स्वागत द्वार के पास मंदिर की ओर आ रही बाइक सीजी-06-सीवी-2209 के चालक ने उनकी बाइक को सामने से ठोकर मार दिया। घटना में लक्की के सिर, नाक, और मुंह में चोट आई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के अपराध दर्ज किया गया है।
